फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Doctor raped by drinking intoxicants in juice, also grabbed 50 lakh rupees by threatening to make the video viral

जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर डॉक्टर से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये भी हड़पे

Fri, 29 Apr 2022 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Doctor raped by drinking intoxicants in juice, also grabbed 50 lakh rupees by threatening to make the video viral
पलवल। जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये हड़प लिए और बेटी के साथ संबंध स्थापित कराने का दबाव भी बनाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी सतेंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने दी शिकायत में कहा कि वह और उसका पति पेशे से डॉक्टर है। सोहना में प्रैक्टिस के दौरान उसकी मुलाकात गांव इंडरी निवासी देवी सिंह प्रधान से हुई और उन्होंने अपने साले के लड़के पवन कुमार निवासी देवली से परिचय करवाया। यूपी के अलीगढ़ जिले में अगस्त 2020 में अस्पताल शुरू किया। पवन कुमार ने अस्पताल में मेडिकल स्टोर और लैब खोल ली। काम साझा होने के कारण आपस में पारिवारिक संबंध बन गए। 29 मार्च 2021 को धुलेंडी का दिन था। महिला का पति मरीजों को देखने गया था। वह घर पर अकेली थी। तभी पवन कुमार शराब के नशे में जूस की बोतल हाथ में लेकर आया। जान-पहचान होने के कारण उसने जूस पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो महिला डॉक्टर के साथ पवन कुमार निर्वस्त्र था। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने विरोध जताया तो पवन कुमार ने कहा कि दुष्कर्म के दौरान की वीडियो बना ली है। अगर किसी को यह बात बताई तो वह वीडियो वायरल कर देगा। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और पैसों की मांग करता रहा। पवन के कहने पर अपनी कमाई और कर्जा लेकर उसे देती रही। पवन कुमार ने महिला डॉक्टर को धमका कर अपने मित्र कुलदीप और हिमांशु के खाते में करीब 50 लाख रुपये जमा करवा लिए। मित्रों के साथ भी अवैध संबंध बनाने की बात कही और कहा कि उनके पास भी वीडियो है, उसे वायरल कर देंगे। आरोपी ने महिला डॉक्टर से कहा कि वह अपनी बेटी के साथ भी अश्लील संबंध बनवाए। इस बात से खफा होकर महिला ने अपने पति के साथ पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed