फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Do not delay mutation processing: Deputy Commissioner

म्यूटेशन के निपटारे में देरी न करें : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Do not delay mutation processing: Deputy Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को पटवार घर का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों और रिकॉर्ड की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पटवारियों के साथ बैठक कर ऑनलाइन पोर्टल पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने म्यूटेशन (इंतकाल) के लंबित और निपटाए गए मामलों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि राजस्व विभाग से जुड़ी सेवाएं आमजन के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इनका निपटारा निर्धारित समय-सीमा में किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज मामलों को नियमित रूप से अपडेट किया जाए और म्यूटेशन समेत अन्य राजस्व कार्यों में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने पटवार घर में उपलब्ध व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली। उपायुक्त ने राजस्व रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने और ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड में समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article