{"_id":"60d368ed8ebc3e2c5501df1e","slug":"district-s-prize-crook-murdered-in-punjab-in-gang-war-palwal-news-noi589345061","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार में जिले के इनामी बदमाश की पंजाब में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगवार में जिले के इनामी बदमाश की पंजाब में हत्या
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
कृष्ण फाइल फोटो
- फोटो : Palwal
Link Copied
हथीन। गांव कौंडल निवासी बदमाश कृष्ण की पंजाब के कोटकपुरा में हत्या कर दी गई। इसकी हत्या का कारण गैंगवार बताया जा रहा है। कृष्ण की जेब से आईडी कार्ड मिला, जोकि गांव फिरोजपुर राजपूत निवासी दीपक सिंह का था। पंजाब पुलिस को लगा कि मृतक दीपक सिंह है। इसके बाद पुलिस ने फिरोजपुर राजपूत में संपर्क किया तो पता चला कि दीपक सिंह घर में सकुशल है। इसके बाद फोटो से पहचान कराई गई तो पता चला कि कोटकपुरा के गैंगवार में मारा गया अपराधी कौंडल ग्राम का कृष्ण था। कृष्ण की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। इसके खिलाफ पलवल जिले में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, हसनपुर थाने के एक केस में उस पर पांच हजार का इनाम था। हसनपुर में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। कोटकपुरा के थाना प्रभारी मुख्तयार सिंह ने बताया कि कृष्ण की हत्या गैंगवार में हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजन कृष्ण का शव लेने के लिए पंजाब रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।