फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   District police crack down on false complaints

Palwal News: झूठी शिकायतों पर जिला पुलिस का शिकंजा, दो माह में 45 पर कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
District police crack down on false complaints
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
जिले में झूठी और भ्रामक शिकायतों के जरिए पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले दो महीनों में 45 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, कई मामलों में आपसी रंजिश, वैवाहिक विवाद और वित्तीय लाभ के लिए झूठी शिकायतें देकर निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश की गई। वहीं कुछ मामलों में चोरी, लूट और मारपीट जैसी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर या पूरी तरह मनगढ़ंत तरीके से पेश किया गया। एसपी नीतीश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि पुलिस का समय बर्बाद करने और निर्दोष व्यक्तियों को झूठे मामलों में उलझाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहाना कि एससी/एसटी एक्ट और महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों का भी कुछ लोगों की ओर से दुरुपयोग किया जाता है, जिसे गंभीरता से लिया जा रहा है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे जिम्मेदारी के साथ शिकायत दर्ज कराएं और कानून का दुरुपयोग न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed