{"_id":"6a6e2e783bdb12291203cf63","slug":"district-level-cooperative-awareness-seminar-today-palwal-news-c-24-1-pal1005-126563-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: आज जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: आज जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में रविवार सुबह 11 बजे जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सहकारिता विभाग हरियाणा और हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ लिमिटेड (हरकोफैड) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में खेल एवं युवा मामले और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में होडल के विधायक हरेंद्र सिंह, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला और सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक द्विजा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हरकोफैड के प्रबंध निदेशक नरेश गोयल ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन के प्रति लोगों को जागरूक करना और सहकार से समृद्धि, समृद्धि से आत्मनिर्भरता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में सहकारी संस्थाओं की भूमिका, उनके लाभ और सामाजिक-आर्थिक विकास में उनके योगदान पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।