फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   District Health Department alert regarding HMPV, issued advisory

Palwal News: एचएमपीवी को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जारी की एडवाइजरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
District Health Department alert regarding HMPV, issued advisory
- जिला सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने लोगों से की बचाव की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अहमदाबाद और बेंगलुरु में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के सक्रिय मामले में मिलते ही जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. जय भगवान जाटान ने लोगों से वायरस से बचाव के लिए कोविड के नियमों का पालन करने की अपील की है। इसके अलावा कर्मचारियों से स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए पोर्टेबल अस्पताल में सेवाएं जांच कर उन्हें दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। वहीं, उन्होंने उच्चाधिकारियों से अस्पताल में दवाओं की पूर्ति करने की मांग की है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. जय भगवान जाटान ने कहा कि ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस एक रेस्पिरेटरी वायरस है। इस वायरस से पीड़ित होने पर आमतौर पर खांसी, बुखार और नाक बंद होने जैसे हल्के लक्षण दिखाई देते हैं। इसके लक्षण सर्दी की तरह होते हैं। एचएमपीवी बच्चों के साथ बुजुर्गों, पुरानी टीबी, अस्थमा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह व हृदय रोग के मरीजों को ज्यादा प्रभावित कर सकता है। ऐसे हालात में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

इन बातों का ध्यान रख वायरस से बचें
सीएमओ ने बताया कि हाथों को धोए बिना चेहरे को छूने से बचें और संक्रमण की चपेट में आने पर घर में ही रहें। हाथों को बार-बार साबुन से धोएं। घर से बाहर जाने पर मास्क का प्रयोग करें । खांसते समय अपने मुंह और नाक पर कपड़ा रखें या मास्क लगाएं। वायरस की चपेट में आने वाले लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार, कफ की शिकायत हो सकती है। ज्यादा गंभीर मामलों में गला और श्वास नली के जाम होने से लोगों के मुंह से सीटी जैसी खरखराहट भी सुनी जा सकती है। गंभीर स्थिति में वायरस की वजह से लोगों को फेफड़ों में ऑक्सीजन ले जाने वाली नली में सूजन और निमोनिया भी हो सकता है। इसके चलते संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ सकती है। सामान्य मामलों में इस वायरस का असर एक सप्ताह तक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed