फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Disputes will be resolved through conciliation.

Palwal News: सुलह के जरिए होंगे विवादों का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Disputes will be resolved through conciliation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने राष्ट्रीय स्तर पर संचालित मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान के तहत लोगों से मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का समाधान कराने की अपील की है। डीएलएसए सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरीश गोयल ने बताया कि 30 सितंबर तक मध्यस्थता योग्य मामलों की पहचान की जाएगी, जबकि एक अक्टूबर से अभियान का औपचारिक शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, उपभोक्ता, व्यापारिक, संपत्ति, किरायेदारी, भूमि अधिग्रहण और अन्य समझौता योग्य मामलों का मध्यस्थता के जरिए निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता से समय, धन और मानसिक तनाव की बचत होती है और आपसी रिश्ते भी बने रहते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय और दोनों पक्षों की सहमति पर आधारित होती है। उन्होंने नागरिकों, अधिवक्ताओं और सरकारी विभागों से अभियान का लाभ उठाने की अपील करते हुए बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01275-298003 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article