{"_id":"6a29bd73124663a1cf012953","slug":"dispute-at-the-chc-resolved-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112705-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सीएचसी में हुए विवाद का हुआ निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सीएचसी में हुए विवाद का हुआ निपटारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले सात जून को सड़क हादसे में घायल एक महिला का उपचार करने पहुंचे युवक की वहां तैनात एक चिकित्सक से कहासुनी हो गई थी। मामले को लेकर एक पक्ष ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत दी थी। खींचतान के उपरांत नौ जून को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। यह फैसला पुलिस की मौजूदगी में लिया गया।
दोनों पक्षों से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना में घायल महिला को लेकर जब निजामपुर निवासी आकिब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तावडू में पहुंचा तो किसी बात को लेकर तैनात चिकित्सक और उसके बीच में विवाद बढ़ गया। जिस संदर्भ में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस जांच में आरोप साबित नहीं हो पाए। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस लेने की बात पुलिस के समक्ष कही। अब शिकायतकर्ता आकिब और डा. नरेश दोनों के बीच सहमति से समझौता हो गया है। दोनों ने पक्षों ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।