{"_id":"5ab857b06914c32c250b20df1fad5942","slug":"disbalanced-bolero-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को बचाने में बोलेरो पलटी, चालक की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को बचाने में बोलेरो पलटी, चालक की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, मेवात
Updated Sun, 11 May 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मेवात के पुन्हाना-होडल रोड पर गांव सिंगार के पास बच्चे को बचाने के चक्कर में बोलेरो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बोलेरो से बरकतुल्लाह (40) गांव नई से पुन्हाना जा रहा था। गांव सिंगार के पास पहुंचते ही सामने से अचानक एक बच्चा सड़क क्रॉस करने लगा। इतने में बरकतुल्लाह ने गाड़ी में अचानक ब्रेक लगाया लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी कई पलटी मारते हुए आगे चली गई। इससे चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराने के लिए शव मांडीखेड़ा अल-आफिया अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन