फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dhoom is Govardhan Puja, the temples of Annkut Bhandara

गोवर्धन पूजा की रही धूम, मंदिरों में अन्नकूट के हुए भंडारे

Tue, 01 Nov 2016 04:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
 Dhoom is Govardhan Puja, the temples of Annkut Bhandara
पूजा - फोटो : अमर उजाला

जिले में सोमवार को गोवर्धन का पर्व पारंपरिक ढंग से मनाया गया। गांवों में ही नहीं शहरों में भी पर्व पर महिलाओं ने गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाकर उसकी पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र में होने के चलते यहां गोवर्धन पूजा का खासा उत्साह रहता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान कृष्ण ने देवराज इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए ब्रज में गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू करा दी थी। जिससे कुपित होकर इंद्र ने भारी बरसात शुरू कर दी तो भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी एक अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। 
विज्ञापन


पर्व को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने सुबह स्नान करने के बाद घर के आंगन को गोबर से लेपकर साफ -सफाई की। शाम को करीब चार बजे महिलाओं ने आंगन में गोवर्धन भगवान की आकृति बनानी शुरू की। अंधेरा होने के बाद गोवर्धन की पूजा अर्चना के बाद दीपावली की तरह दीये भी जलाए गए। जगह-जगह मंदिरों में, सामाजिक संस्थाओं व व्यक्तिगत रूप से लोगों ने कढ़ी बाजरा व चावल की खिचड़ी के भंडारे लगा कर लोगों को प्रसाद खिलाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दस्तकारों व मिस्त्रियों ने इसे विश्वकर्मा डे के रूप में मनाया। औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई तथा औजारों को भी पूजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed