फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Devotees risking their lives passing through three feet of Yamuna water

Palwal News: जान जोखिम में डालकर यमुना के तीन फीट पानी से गुजर रहे श्रद्धालु

Sun, 23 Jul 2023 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Devotees risking their lives passing through three feet of Yamuna water
23पीएएलपी1- कई फुट पानी के बीच ठेकेदार की नौका में बैठते श्रद्धालु।
विज्ञापन

23पीएएलपी2- जान जोखिम में डालकर कई फुट पानी में यमुना पार कर रहे यात्री।
ब्रज 84 कोस परिक्रमा में सरकार व प्रशासन के इंतजाम कुछ नहीं
यमुना नदी पर घाट ठेकेदार यात्रियों से ले रहे हैं अधिक पैसे
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। ऐतिहासिक ब्रज 84 कोस परिक्रमा में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। उसके बावजूद परिक्रमा मार्ग में प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की घोषणा के बाद भी परिक्रमा क्षेत्र के अंतर्गत गांवों में 24 घंटे बिजली देने की घोषणा सिर्फ घोषणा ही रह गई है। वहीं प्रशासन द्वारा यमुना पार कराने के लिए दो स्टीमर उपलब्ध कराने की घोषणा भी पूरी नहीं हुई है। यमुना नदी पर नौका ठेकेदारों ने श्रद्धालुओं के साथ लूट मचाई हुई है। ठेकेदार यात्रियों को घाट से बिठाकर पानी के बीच छोड़ देते हैं, जहां यात्रियों को करीब तीन फीट पानी से जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है।

दरअसल, 18 जुलाई से पुरुषोत्तम मास में ब्रज 84 कोस परिक्रमा शुरू हुई थी। प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन व सरकार द्वारा की गई घोषणाओं में से किसी योजना पर कार्य नहीं हुआ, जबकि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बृज क्षेत्र के ग्रामीणों व समाजसेवी संगठनों की ओर से भंडारे लगाए हुए हैं। परिक्रमा मार्ग में यूपी, राजस्थान और हरियाणा स्थित नूंह और पलवल जिले के 10 गांव आते हैं। इनमें पलवल के गांव बंचारी, डकौरा, मर्रोली, खांबी, लीखी, हसनपुर, यमुना तट, डाडका, सौंदहद और नूंह के गांव बिछोर और नीमका शामिल हैं। श्रद्धालु पलवल जिले में करीब 18 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं।
विज्ञापन


यमुना नदी पर ठेकेदारों ने लूट मचाई हुई है, जो यात्रियों से यमुना पार कराने के नाम पर दो सौ से तीन सौ रुपये वसूल रहे हैं। ठेकेदार यात्रियों को स्ट्रीमर में बैठाकर थोड़ी 500 मीटर ले जाकर बीच पानी में छोड़ देते हैं फिर यात्रियों को तीन फीट पानी से निकलकर यमुना घाट तक पहुंचना होता है फिर उन्हें ठेकेदार यमुना पार कराते हैं, जिसमें यात्रियों की जान को खतरा है। - कृष्ण कुमार, हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा हाल में की गई घोषणाओं पर जिला प्रशासन ने कोई अमल नहीं किया। गर्मी व उमस के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क मार्ग में दो से तीन फीट के गहरे गड्ढों से निकल कर श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे हैं। परिक्रमा मार्ग में प्रशासन के इंतजाम न के बराबर हैं। - राम अवतार, ग्रामीण


परिक्रमा मार्ग के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक गांव में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हुई है, यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा है तो उनसे संपर्क करें। यमुना नदी पर यात्रियों के साथ अधिक पैसे लेने की सूचना मिली है, जहां यात्रियों से जाकर मौके पर बात भी की गई है। जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा। 24 घंटे की बिजली के लिए प्रपोजल निगम को भेजा गया है, जल्द ही बिजली शुरू कर दी जाएगी। -रणबीर सिंह लोहान, एसडीएम होडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed