फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   navratra

पांचवें नवरात्र पर मां के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा अर्चना

Thu, 06 Oct 2016 04:18 PM IST
palwal
palwal Updated Thu, 06 Oct 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
navratra
होडल के पथवारी मंदिर के बाहर दीप जलाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

नवरात्र के पांचवें दिन बुधवार को मंदिरों में खूब रौनक देखने को मिली। सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में प्रवेश होना शुरू हो गया। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। मंदिरों में और आसपास के बाहर माता के जयकारे गूंजते रहे। बुधवार को मां जगदंबा के चौथे स्वरूप देवी कुष्मांडा की पूजा हुई।

विज्ञापन


शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, कलूटी हनुमान मंदिर, जंगेश्वर मंदिर, देवी मां का मंदिर, पंचवटी मंदिर, सनातन धर्म मंदिर व काली माता मंदिर में खूब चहल-पहल दिखी।
विज्ञापन

वहीं होडल के मंदिरों में सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई जो देर शाम तक चली ।

प्राचीन पथवारी माता के दर्शनों को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में  माता के दर्शनों के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।  आसपास के गांवों से माता के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु एक दिन पहले ही मंदिर प्रांगण में पड़ाव डाल देते हैं। मंदिर पुजारी भगवत दयाल व अरुण पाठक ने बताया कि अष्टमी की रात को मंदिर प्रांगण में मां भगवती का जागरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed