{"_id":"57ee44db4f1c1bcb4b573ab6","slug":"development-deal-vote-the-draft-regeneration-naqvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास वोट का सौदा नहीं, उत्थान का मसौदा : नकवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास वोट का सौदा नहीं, उत्थान का मसौदा : नकवी
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Fri, 30 Sep 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
मीटिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि बीजेपी के लिए विकास वोट का सौदा नहीं है, बल्कि यह उत्थान का मसौदा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की केंद्र व प्रदेशों की सरकारें सबका साथ-सबका विकास के पीएम मोदी के नारे पर चल रही हैं। नकवी बृहस्पतिवार को हथीन के मेवात मॉडल स्कूल में आयोजित प्रोग्रेसिव पंचायत में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मेवात मॉडल स्कूल में बनाए गए नए गर्ल्स होस्टल की बिल्डिंग का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि देश में आजादी के 70 वर्षों के दौरान 60 वर्ष कांग्रेस ने राज किया है। कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को मात्र नारों से रिझाया है। वास्तविक धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़ों से प्रमाणित हो गया है कि देश का अल्पसंख्यक समुदाय आज भी बुनियादी जरूरतों के लिए जूझ रहा है। आज रोजगार के लिए दूसरे देशों में पलायन को मजबूर हैं। इस सब के लिए कांग्रेस की नीतियां जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
नकवी ने कहा उनके मंत्रालय ने देशभर के अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदायों के समग्र विकास के लिए योजनाएं बनाई हैं। स्टैंड अप इंडिया एवं स्टार्ट अप इंडिया जैसी योजनाओं में अल्पसंख्यकों की भागीदारी हो, इसके लिए भी उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन