फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dev wins silver in athletics championship

Palwal News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देव को रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dev wins silver in athletics championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित हुई 39वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देव चौहान ने जिले का नाम रोशन किया। आयु वर्ग-18 के लड़कों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में देव चौहान ने दूसरा स्थान हासिल किया। सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 39वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 3 दिवसीय आयोजन 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ी अलग-अलग एथलेटिक्स स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। 18 वर्ष आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रोहतक के निश्चय ने प्रथम, पलवल के देव चौहान ने द्वितीय और चरखी दादरी के धीरज साहू ने तृतीय स्थान हासिल किया। देव चौहान के पदक जीतने पर जिले के खेल प्रेमियों और एथलेटिक्स से जुड़े लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed