{"_id":"659edd1de7fd38ed5a0c6c82","slug":"destitute-animals-now-turn-to-the-markets-traders-worried-palwal-news-c-24-1-fb11002-4187-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बेसहारा पशुओं ने किया अब बाजारों का रुख, चिंता में व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बेसहारा पशुओं ने किया अब बाजारों का रुख, चिंता में व्यापारी
Wed, 10 Jan 2024 11:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
- कोहरा में दुर्घटना रोकने के लिए इस बार नहीं लगे पशुओं के सींग पर रेडियम टेप
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। सड़कों पर घूमते बेसहारा पशुओं ने अब बाजारों का रुख करना शुरू कर दिया है। झुंड बनाकर बाजारों में घूमते ये बेसहारा पशु दुकानदारों तथा बाजारों में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों के लिए खतरा बन रहे हैं। यदि कोई गलती से इन पशुओं को रास्ते में से हटाने का प्रयास करता है तो उस पर हमला बोल देते हैं। इतना ही नहीं बाजार में अतिक्रमण के कारण हुई पड़ी संकरी सड़कों पर कई बार आपस में लड़ते हुए ये पशु दुकानों के अंंदर तक घुस जाते हैं। आजकल इन पशुओं का आतंक इतना ज्यादा है कि दुकानदार इनके झुंड को देखते दुकान को छोड़कर दूसरी तरफ चला जाता है।
व्यापारी इस संदर्भ में प्रशासन व नगर परिषद अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन किसी का ध्यान इस तरफ नहीं है। सर्दी के मौसम में पड़ रहे कोहरा में एक तरफ जहां ये बेसहारा पशु राजमार्ग व लिंक मार्गों की सड़कों पर वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बने हुए हैं, वहीं ये रिहायशी काॅलोनियों और बाजारों में आए दिन किसी ने किसी पर हमला कर घायल करने का कारण बन रहे हैं। सुबह पड़ रही धुंध में तो सड़कों पर कई बार ये पशु बैठे हुए दिखाई नहीं देते हैं और कोई न कोई वाहन इनसे टकरा जाता है।
पशुओं के सींग पर इस बार नहीं लगी रेडियम टेप
सर्दियों में हर बार कोहरे के दौरान बेसहारा पशुओं के सींग पर लगाई जाने वाली रेडियम टेप इस बार नहीं लगाई है। यह टेप कोहरे में बेहद काम करती है तथा कोहरे में वाहन चालकों को हैड लाइट जलाने पर यह दिखाई देती है। इससे वहन चालक सावधान हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इससे कभी भी बड़़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
गोशालाओं में नहीं जगह
जानकारों का कहना है कि सड़कों पर घूमते इन बेसहारा पशुओं के लिए गोशालाओं में भी जगह नहीं है। वहां गोशाला संचालक चारे की कमी होने का बहाना बनाकर नहीं रखते हैं। इस कारण ये पशु सड़कों पर ही घूमते नजर आते हैं। प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किया जाता।
सरकार द्वारा गोशाला में भेजे जाने वाली राशि से उनके दो महीने के चारे की आपूर्ति नहीं हो पाती है। शहर की सामाजिक संस्थाओं व बाजार के व्यापारियों द्वारा दिए गए दान व आर्थिक मदद से गोशाला चलाई जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की की सरकार जल्द गोशालाओं को सहायता राशि भेजें। इससे सड़क पर घूम रहे गोवंश को गोशाला में भेजा जाए और गोवंश से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
- रूपा ठुकराल
सड़क पर घूम रहे बेसहारा मवेशी और गोवंश के के बारे में किसी प्रकार की शहर के नागरिक की तरफ से उन्हें कोई शिकायत नहीं मिल पाई है। फिर भी गोवंश की समस्या है तो इस समस्या के लिए जल्द नगर परिषद के अधिकारियों के बीच बैठक कर समस्या को निदान करवाया जाएगा।
- रणवीर सिंह लोहान एसडीएम होडल