फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Despite the announcement of the Chief Minister, the construction of the stadium did not start, in the first phase, a gift of one crore was given for the boundary wall.

मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद स्टेडियम का निर्माण शुरू नहीं,प्रथम चरण में चारदीवारी के लिए एक करोड़ की दी थी सौगात

Sun, 03 Oct 2021 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Despite the announcement of the Chief Minister, the construction of the stadium did not start, in the first phase, a gift of one crore was given for the boundary wall.
हथीन में स्टेडियम वाली जगह पर बबूल के पेड़ - फोटो : Palwal
हथीन। जिले के अधिकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा पर भी गंभीर नहीं हैं। क्योंकि, हथीन में 19 माह पहले मुख्यमंत्री ने आयोजित एक सभा में सार्वजनिक रूप से खेल स्टेडियम का निर्माण करवाने की घोषणा की थी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये की भी घोषणा की थी, लेकिन अब तक न तो एक करोड़ की मंजूर धनराशि आई और न ही स्टेडियम के निर्माण के लिए कोई कदम उठाया गया। दो बार घोषणा के बाद भी स्टेडियम निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। अब तक खेल विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन तथा सरकार के किसी नुमाइंदे ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। हालात यह है कि स्टेडियम निर्माण वाली जगह पर बबूल के पेड़ ही खड़े हैं। विशेषकर इससे युवाओं में निराशा बनी हुई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल वर्ष 2015 में हथीन में आए तो खेल स्टेडियम निर्माण की घोषणा कर गए। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप हथीन नगर पालिका ने स्टेडियम निर्माण के लिए आठ एकड़ भूमि चिह्नित कर ली। पालिका ने नियमानुसार खेल मंत्रालय के नाम भूमि भी करा दी। इस पर खेल मंत्रालय ने कब्जा भी ले लिया। इसके बावजूद स्टेडियम निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद 23 फरवरी 2020 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोबारा हथीन आए और बोले कि स्टेडियम निर्माण के प्रथम चरण के लिए भूमि की चारदीवारी के लिए एक करोड़ रुपये आवंटित कर दिए जाएंगे। लोगों को उम्मीद जगी कि अब स्टेडियम निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। लेकिन, 19 माह गुजर जाने के बाद भी चारदीवारी के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों में निराशा बनी हुई है।
विज्ञापन

हथीन उपमंडल की आबादी लगभग पांच लाख है। सैकड़ों युवा विभिन्न खेलों के अभ्यास के लिए पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम आदि अन्य स्थानों पर जाते हैं। कई खेल प्रतिभाएं स्थानीय स्तर पर सुविधाएं नहीं होने से अभ्यास करने से वंचित रह जाते हैं। इस कारण स्टेडियम निर्माण की मांग पिछले तीन दशकों से उठती रही है। कांग्रेस सरकार के समय में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की थी। मेवात मॉडल स्कूल के छात्र अर्जुन आर्य का कहना है कि उन्हें खेलने का शौक है। स्टेडियम नहीं होने पर अभ्यास के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ता है। यदि हथीन में ही स्टेडियम की व्यवस्था हो जाए तो छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को भेजी गई फाइल
इस बारे में सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन सूरज पांडे ने बताया मुख्यमंत्री द्वारा घोषित एक करोड़ रुपये की धनराशि का आवंटन शीघ्र ही कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्टेडियम की चारदीवारी निर्माण के संबंध में फाइल बनाकर उच्चाधिकारियों तक भेज दी है। शीघ्र ही स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

इस बारे में जानकारी लूंगा कि स्टेडियम निर्माण का कार्य कहां पर अटका हुआ है। खेल विभाग के अधिकारियों से भी बात की जाएगी तथा प्रयास होगा कि जल्द से जल्द खेल स्टेडियम का निर्माण शुरू हो।
- प्रवीण डागर, विधायक हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed