फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dengue and malaria patients are increasing, health department alert

Palwal News: बढ़ रहे डेंगू व मलेरिया के मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Fri, 08 Sep 2023 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Dengue and malaria patients are increasing, health department alert
कैप्शन: 6-जिला नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़: संवाद
विज्ञापन

कैप्शन: 7-डेंगू व मलेरिया के मरीज मिलने के बाद एक रिहायशी क्षेत्र में नालियों में मच्छर मारने की दवा डालते स्वास्थ्य कर्मी: संवाद

स्वास्थ्य विभाग की 90 टीमें घर-घर जाकर कर रहीं लोगों की जांंच
स्वास्थ्य विभाग का दावा, जिले में डेंगू के 21 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू व मलेरिया के मामलों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा संभावित क्षेत्रों के अलावा अस्पताल में उपचार के लिए आ रहे बुखार के मरीजों की भी जांच बढ़ा दी गई है। अस्पताल में बुखार के मरीजों की स्वास्थ्य विभाग ज्यादातर रक्त की जांच करा रहा है। इसके साथ ही संभावित क्षेत्रों में भी जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें जहां लोगों के रक्त के नमूने ले रही हैं, वहीं उन्हें बुखार से बचाव के लिए दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं। वहीं लोगों में सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां न मिलने तथा डेंगू व मलेरिया के बढ़ते प्रभाव के बावजूद फॉगिंग न कराए जाने पर रोष बना हुआ है।
डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड के नाम पर निजी अस्पताल भरे हुए हैं। निजी अस्पतालों में बुखार होने पर मरीजों की प्लेटलेट कम बताकर उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू के केवल 21 तथा मलेरिया के 5 मरीज होने का दावा कर रहा है। इसे लेकर लोग स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जिले में डेंगू के मरीज नहीं हैं तो फिर निजी अस्पतालों में डेंगू के नाम पर मरीजों को भर्ती किए जाने पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

80 से ज्यादा टीमें कर रहीं जांच
जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 21 डेंगू मरीज मिलने के बाद 90 टीमें जांच के लिए गठित की हुई हैं। ये टीमें लगातार रिहायशी क्षेत्रों में जाकर लोगों की जांच कर स्लाइड बना रही हैं तथा उनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवा रही हैं, ताकि इस बात की पुष्टि हो कि डेंगू या मलेरिया तो नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो जिले में दो लाख के करीब लोगों की जांच की जा चुकी है, लेकिन मात्र 21 मरीज ही डेंगू के मिले हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है तथा बुखार आने पर जिला नागरिक अस्पताल में आकर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग से बनाया हुआ है मलेरिया व डेंगू वार्ड
जिला सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार के अनुसार, जिला नागरिक अस्पताल में अलग से डेंगू व मलेरिया वार्ड बनाया हुआ है। जहां डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई हुई है। अस्पताल में उपचार के लिए आ रहे बुखार के मरीजों की डॉक्टरों द्वारा गहनता से जांच की जा रही है तथा जिस पर भी डेंगू या मलेरिया का शक होता है, उसकी डेंगू व मलेरिया की अलग से जांच कराई जा रही है। खून के नमूने लेकर विशेष जांच कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी को भी बुखार होने के बाद तीन दिन तक बुखार न उतरने पर तुरंत अस्पताल में आकर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed