फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demonstration of relatives for non-arrest of killers, sloganeering against police and administration at DSP office

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों का प्रदर्शन, डीएसपी कार्यालय पर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Mon, 02 May 2022 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of relatives for non-arrest of killers, sloganeering against police and administration at DSP office
पलवल में जुलूस के साथ डीएसपी कार्यालय जाते परिजन व शहर के लोग - फोटो : Palwal
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली गेट के समीप स्थित ग्रांड प्रकाश ढाबे पर 25 अप्रैल को रात करीब 10 बजे आंधी आने से गत्ते की सीलिंग खाना खा रहे लोगों के पास गिर गई थी, जिसके कारण विवाद हो गया था। देखते ही देखते गुस्साए लोगों ने ढाबा मालिक के पिता रणवीर चुटानी को पीट-पीटकर मार डाला था। इस मामले में अब तक एक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने डीएसपी कार्यालय पर सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

लोगों का हंगामा देख डीएसपी यशपाल खटाना ने शाम पांच बजे तक आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद ही लोग अपने घरों को लौटे। प्रदर्शन करने से पहले ढाबा मालिक रणवीर चुटानी के परिजन और शहर के लोग विश्रामगृह में एकत्रित हुए। वहां से पंजाबी सभा के अध्यक्ष एलडी वर्मा, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सोरौत तथा वरिष्ठ अधिवक्ता मक्कड़ के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए पुराना कोर्ट परिसर स्थित डीएसपी कार्यालय पर पहुंचे। जुलूस में भी लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने डीएसपी कार्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी की तथा पुलिस पर आरोपियों को पैसे लेकर तथा राजनीतिक दबाव में आकर छोड़ने का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद कुछ लोग डीएसपी के कार्यालय में मिलने के लिए गए। वहां भी पुलिस व लोगों के बीच काफी कहासुनी हुई, जिसके बाद डीएसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि शाम तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद लोग अपने घरों को लौटे, लेकिन जाते हुए चेेतावनी दी कि यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो फिर से लोग एकत्रित होकर शहर थाने का घेराव करेंगे। घटना का फुटेज सीसीटीवी में कैद है, लेकिन इसके बाद भी दूसरे दिन पुलिस ने सभी आरोपियों को छोड़ दिया। इससे से पीड़ित परिवार में काफी नाराजगी है। लोग इसी मामले को लेकर रविवार को पुलिस अधीक्षक से मिले थे, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर सोमवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया तथा डीएसपी कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed