फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demonstration of Congressmen against BJP, sloganeering against governments, demand to file a case against CM Manohar Lal

भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सरकारों के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, सीएम मनोहर लाल पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

Tue, 05 Oct 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congressmen against BJP, sloganeering against governments, demand to file a case against CM Manohar Lal
पलवल में कांग्रेस द्वारा आयोजित रोष प्रदर्शन को संबोधित करते पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल - फोटो : Palwal
पलवल। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों पर केंद्रीय राज्यमंत्री बेटे द्वारा गाड़ी चढ़ाने तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किसानों को लठ मारने वाले बयान के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस द्वारा ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह दलाल ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित कर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर है। एक तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री किसानों पर लठ मारने का बयान देकर लोगों को उकसाने का काम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मंत्री व उनके परिजन सत्ता के नशे में चूर होकर किसानों को कुचल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता सड़कों पर आने का मन बना चुकी है। लोग अब भाजपा के नेताओं से डरने वाले नहीं है। यदि भाजपा ने अपनी इस तरह की हरकतें बंद नहीं की तो उनका इलाज किया जाएगा। दलाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में उनके घरों के बाहर हाथ जोड़कर खड़े रहने वाले भाजपा नेता लोगों को लूटने में लगे हैं। कांग्रेेस सरकार आने पर इन नेताओं का पूरी तरह से इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी भाजपा नेताओं के दबाव में आकर गरीब जनता को लूट रहे हैं। बिना पैसा लिए कोई काम नहीं करते, उन अधिकारियों को भी कांग्रेस सरकार सबक सिखाएगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं की सूची तैयार करने को कहा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक उदयभान ने कहा कि किसानों का आंदोलन कृषि कानून वापस न होने तक जारी रहेगा। सरकार के खिलाफ पूरे देश का किसान एकजुट है। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी किसान न झुकेगा और न टूटेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने गलत हथकंडे अपनाना बंद कर दे, वरना लोग अब भाजपा नेताओं का इलाज करना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ थी और किसानों के साथ है। कांग्रेस नेता इजराइल ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई केवल कांग्रेस द्वारा लड़ी जा रही है। आने वाला समय कांग्रेस का है। भाजपा का चुनावों में पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस अवसर पर होडल के पूर्व विधायक उदयभान मौजूद रहे। प्रदर्शन का संचालन यशपाल मावई ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन केशव देव मुंजाल, मोहम्मद बिलाल, अहमद खान, ज्ञान सिंह चौहान, महेंद्र रावत, महेंद्र चौहान, इरफान, नारायण सिंह सैनी, संजय छाबड़ा, सोनू बैंसला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed