{"_id":"6a91c787b49ac92da20d2351","slug":"demand-to-start-a-science-faculty-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114990-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बीवां के सीएम श्री स्कूल में विज्ञान संकाय शुरू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बीवां के सीएम श्री स्कूल में विज्ञान संकाय शुरू कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। बीवां के सीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए मेडिकल व नॉन-मेडिकल विज्ञान संकाय शुरू कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को मांगपत्र भेजकर विज्ञान संकाय के साथ पीजीटी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी व मैथमेटिक्स के पद स्वीकृत करने और आधुनिक साइंस लैब स्थापित करने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में करीब 1190 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जबकि 11वीं-12वीं में लगभग 125 छात्र-छात्राएं हैं। फिलहाल उच्च कक्षाओं में केवल कला संकाय उपलब्ध है। विज्ञान की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को 15 से 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इससे गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ छात्राओं को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि विज्ञान संकाय शुरू होने से बीवां सहित आसपास के 10-15 गांवों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।