{"_id":"6a91ce4f84b743c21f0f0cf4","slug":"sisters-tied-rakhis-on-their-brothers-wrists-palwal-news-c-24-1-pal1008-127500-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, लिया सुरक्षा का वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, लिया सुरक्षा का वचन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर त्योहार मनाया और भाइयों से जीवनभर उनकी सुरक्षा का वचन लिया। सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों को राखी बांधने के साथ मिठाई खिलाई और परिवार के लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। बाजारों में भी राखी और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।
घर-परिवार के साथ स्कूलों में भी रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। वी.जे.बी. जीजीएसएसएस पलवल कैंप की छात्राओं ने गुरुवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं ने अपने शिक्षकों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। शिक्षकों ने भी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान विद्यालय में पर्व को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। छात्राओं ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय स्टाफ ने छात्राओं को भारतीय संस्कृति और त्योहारों के महत्व की जानकारी देते हुए आपसी भाईचारे और सम्मान की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
श्रावणी महापर्व पर आर्य समाज ने किया यज्ञ
हथीन। आर्य समाज से जुड़े लोगों ने शनिवार को रक्षाबंधन के अवसर पर श्रावणी महापर्व श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति डालकर विश्व शांति और समाज के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने नए यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण किए। डॉ. विकास कौशिक ने बताया कि श्रावणी महापर्व पर यज्ञ-अनुष्ठान का विशेष महत्व है। इस अवसर पर वैदिक परंपराओं के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान किए गए और लोगों ने समाज में शांति, सद्भाव तथा भाईचारे की कामना की।