{"_id":"61c0c6db5a056c763005d3ff","slug":"demand-to-remove-the-shortage-of-fertilizers-palwal-news-noi622466856","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की किल्लत को दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की किल्लत को दूर करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। किसान संघर्ष समिति पलवल का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को यूरिया खाद की भारी किल्लत, कपास, धान व अन्य फसलों में भारी बारिश से हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान तथा आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों में किए जा रहे नुकसान के बारे में ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त ने किसान नेताओं को समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
किसान संघर्ष समिति के नेताओं ने उपायुक्त से कहा कि इस समय किसानों को यूरिया खाद की बहुत आवश्यकता है, परंतु सरकारी एजेंसी पर यूरिया मिल नहीं रहा, जबकि दुकानदार यूरिया के साथ कीटनाशक दवाइयां लेने के लिए किसानों को मजबूर करते हैं। आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाने की अपील की। उपायुक्त पलवल ने बेवजह कीटनाशक दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन चलाने के लिए मजबूर होने की बात भी कही। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत, किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद घुघेरा, किसान संघर्ष समिति पलवल के सदस्य सोहनपाल चौहान, सतीश भुर्जा, रूपराम तेवतिया, ऋषि पाल चौहान, बिजेंद्र सिंह लालवा, राजकुमार ओलियान, जोगेंद्र सिंह, डॉ. रघुवीर सिंह, लाल सिंह खुटेला शामिल थे।