फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demand for early election of Nagina Panchayat Samiti

Palwal News: नगीना पंचायत समिति चेयरमैन का चुनाव जल्द कराने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Demand for early election of Nagina Panchayat Samiti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। पंचायत समिति नगीना के चेयरमैन पद का चुनाव लंबे समय से लंबित रहने के कारण क्षेत्र के विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। इसे लेकर अब पंचायत समिति के सभी 23 निर्वाचित सदस्यों और क्षेत्र की जनता ने मोर्चा खोल दिया है। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर हरियाणा राज्य चुनाव आयोग से चेयरमैन पद का चुनाव बिना किसी देरी के जल्द से जल्द कराने की मांग की है। इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य शकीरा ने हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त को ई-मेल के जरिए एक विस्तृत ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन की प्रतियां मुख्यमंत्री हरियाणा, नूंह के उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई हैं। इस मामले पर बीडीपीओ विशाल आजाद ने बताया कि प्रक्रिया जारी है और विजिलेंस टीम आरोपों की जांच कर रही है।


ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 17 जुलाई 2026 को सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) द्वारा इस मामले में अंतिम फैसला सुनाए जाने के बाद अब चुनाव कराने में कोई कानूनी अड़चन नहीं बची है। सदस्यों का कहना है कि स्थायी नेतृत्व के अभाव में विकास योजनाएं और प्रशासनिक फैसले अटके पड़े हैं। ऐसे में चुनाव आयोग को अविलंब चुनाव कार्यक्रम घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed