{"_id":"6a72278ef1a8df1f3101753c","slug":"decline-in-complaints-on-cyber-portal-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114258-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: साइबर पोर्टल पर शिकायतों में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: साइबर पोर्टल पर शिकायतों में गिरावट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों में पिछले चार महीनों के दौरान उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। साइबर पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार मार्च से जुलाई के बीच नूंह जिले से संबंधित शिकायतों की संख्या लगातार घटती रही है।
जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नूंह पुलिस लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। मार्च माह में साइबर पोर्टल पर नूंह जिले से संबंधित 1,783 शिकायतें दर्ज हुई थीं। इसके बाद शिकायतों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिली। अप्रैल में 1,398, मई में 1,051, जून में 988 तथा जुलाई में घटकर 687 शिकायतें दर्ज हुईं। आंकड़ों के अनुसार मार्च की तुलना में जुलाई माह तक शिकायतों में करीब 61 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशन में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। अभियान के तहत बड़ी संख्या में फर्जी सिम कार्ड बंद कराए गए, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल हटवाई गईं तथा साइबर अपराध में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान, तकनीकी निगरानी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के कारण साइबर अपराध की घटनाओं और उनसे जुड़ी शिकायतों में कमी देखने को मिल रही है।