{"_id":"a0ac128346a0aac38285772176b20c86","slug":"death-of-electric-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बिजली कर्मी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से बिजली कर्मी की मौत
अमर उजाला, होडल
Updated Fri, 11 Oct 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बेढ़ा पट्टी के निकट शुक्रवार की शाम बिजली की लाइन ठीक करते समय एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, होडल गौड़ोता चौक के निकट सैनी कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह (29) बिजली निगम में बतौर लाइनमैन कार्यरत था। शुक्रवार शाम वह होडल-हसनपुर मार्ग स्थित गांव बेढ़ा पट्टी के पास बिजली लाइन ठीक कर रहा था।
विज्ञापन
उसी समय तार में करंट आ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। विक्रम को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन