{"_id":"6b09d50f20d2a7c561019f87","slug":"deadly-stunts-at-wedding-celebrations-palwal-news-c-25-1-mwt1009-117565-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: शादी के जश्न में जानलेवा स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: शादी के जश्न में जानलेवा स्टंट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। शादियों का सीजन शुरू होते ही क्षेत्र की सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी के मामले बढ़ने लगे हैं। बारात के दौरान युवा चलती गाड़ियों की छत और बोनट पर चढ़कर जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। इनमें मॉडिफाइड गाड़ियों और थार का अधिक इस्तेमाल हो रहा है। नगीना-बड़कली मार्ग, दिल्ली-अलवर हाईवे और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर ऐसे नजारे देखने को मिल रहे हैं। कई बार युवा बीच सड़क पर गाड़ियां रोककर तेज आवाज में डीजे बजाते हुए नाचने लगते हैं, जिससे यातायात बाधित होने के साथ लंबा जाम लग जाता है। इस तरह की लापरवाही से स्टंट करने वालों के साथ अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ रही है।
मण्डीखेड़ा ट्रैफिक थाना प्रभारी मनोज कुमार ने चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर सामने आने वाले वीडियो के आधार पर भी वाहनों की पहचान कर चालान और जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है।