फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Deadly attack on young man due to rivalry, case against six

Palwal News: रंजिश के कारण युवक पर जानलेवा हमला, छह पर केस

Tue, 12 Dec 2023 11:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on young man due to rivalry, case against six
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। पुरानी रंजिश के कारण युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपी ने युवक को लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से पीट-पीट कर गंभीर से घायल कर दिया। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जांच अधिकारी एएसआई महीपाल के अनुसार गांव भूड निवासी ननुआ ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका गांव निवासी भमरी के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। बीती आठ दिसंबर को उसका बेटा रोहित अपनी बाइक पर सवार होकर गांव झुप्पा जा रहा था। गांव झुप्पा में पहुंचा तो भमरी के लड़के गौरव व संजीत, विशाल, अमित, रॉकी व प्रशांत बाइकों पर सवार होकर आए और उसके बेटे रोहित को रोक लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा तो उसका बेटा बेहोशी की हालत में मिला, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed