फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dead body of youth found in canal, injury marks found

नहर में मिला युवक का शव, मिले चोट के निशान

Tue, 22 Feb 2022 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in canal, injury marks found
होडल। हसनपुर थाना पुलिस ने गांव खाम्बी और भिडूकी के बीच आगरा नहर से एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान बताए गए हैं। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष और उसने केवल जींस की पैंट पहनी हुई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से मृतक के शव को नहर से निकलवाया और अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बालकिशन नामक ग्रामीण ने आगरा नहर में युवक का शव बहता हुआ देखा। उसने मामले से अन्य ग्रामीणों और थाना पुलिस को अवगत कराया। नहर में शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रामबाबू व नारायण आदि गोताखोरों की टीम की सहायता से नहर में पड़े शव को बाहर निकलवाया और आसपास के ग्रामीणों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक युवक के शव की पहचान के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। नहर में मिले युवक के शव के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed