फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dead body hung on a tree after killing a young man

युवक की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव

Mon, 05 Jul 2021 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body hung on a tree after killing a young man
हथीन। ग्राम मलाई में 21 वर्षीय युवक की हत्या कर उसे शर्ट के सहारे पेड़ से लटका दिया गया। परिवार वालों ने दो नामजद व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उटावड थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मृतक मुश्ताक के पिता अली मोहम्मद ने लिखित शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार बीते रविवार को ग्राम मलाई में हुई पंचायत में लोगों ने शराब ठेके के खिलाफ संघर्ष करने का फैसला लिया था। इसके कुछ देर बाद ही ठेके पर काम करने वालों ने ग्रामीणों के बीच अपनी पहुंच दिखाने के लिए उनके पुत्र मुश्ताक को माजिद एवं अलीशेर उर्फ अल्ली के मार्फत ठेके पर बुलाया और उसे शराब पिलाई। उसके बाद उनके पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मुश्ताक के घर नहीं आने पर अली मोहम्मद ने भाई मोहम्मद हारून एवं पुत्र साबिर के साथ उसकी तलाश शुरू की। मुश्ताक को नीम के पेड़ लटका पाया। उसे पेड़ से उतारकर डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद माजिद, अलीशेर उर्फ अल्ली सहित शराब ठेके पर काम करने वाले दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अली मोहम्मद का कहना है कि आरोपी माजिद से उनकी पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ग्राम में हाल ही में शराब ठेका खुला है। मेव मुस्लिम बाहुल्य ग्राम होने के कारण ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। रविवार को इस मुद्दे को लेकर पंचायत भी हुई थी। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि बताया पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed