{"_id":"659edc4fece45243a0024b31","slug":"de-addiction-center-caught-50-patients-found-admitted-palwal-news-c-24-1-snoi1004-4182-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नशा मुक्ति केंद्र का पकड़ा, 50 मरीज मिले भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नशा मुक्ति केंद्र का पकड़ा, 50 मरीज मिले भर्ती
Wed, 10 Jan 2024 11:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों पर कार्रवाई निरंतर जारी है। अब टीम ने प्रकाश विहार में अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया है। इससे पहले तीन केंद्रों का टीम खुलासा कर चुकी है। केंद्र पर 50 मरीज भर्ती मिले, जिनके लिए कोई सुविधा उपलब्धि है। मौके पर मिले संचालक के पास नशा मुक्ति केंद्र को चलाने का कोई दस्तावेज मौजूद नहीं मिला। कैंप थाना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर नामजद केंद्र संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके से आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार जिला नागरिक अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सरफराज खान ने दी शिकायत में कहा है कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सूचना दी कि प्रकाश विहार कॉलोनी में अवैध रूप से एक नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है। टीम ने स्वास्थ्य विभाग व कैंप थाना पुलिस की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नशा मुक्ति केंद्र पर छापामारी की। छापेमारी के दौरान टीम को नशा मुक्ति केंद्र पर 50 मरीज उपचाराधीन मिले। जिन्हें सभी नियमों को ताक पर रखकर एक ही कमरे में रखा हुआ था। टीम ने जब नशा मुक्ति केंद्र के संचालक से नशा मुक्ति केंद्र चलाने का लाइसेंस मांगा तो वह किसी तरह का कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। नशा मुक्ति केंद्र के निरीक्षण पर कोई मनोचिकित्सक, परामर्शदाता, योग चिकित्सक, फार्मासिस्ट व नर्स की नियुक्ति नहीं पाई गई। नशा मुक्ति केंद्र पर मिले नशे के आदि व्यक्तियों ने पूछताछ पर बताया कि इस नशा मुक्ति केंद्र में उन्हें उनके परिवार के सदस्य छोड़कर गए हैं। कागजों की कोई जानकारी नहीं है। उन्हें यहां जबरन रोका हुआ है और केंद्र संचालक प्रति माह सात से 10 हजार रुपये उनके परिजनों ने नकद लेते हैं। इसके बाद टीम ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक रविदत्त को हिरासत में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है। कैंप थाना पुलिस ने डॉ. सरफराज खान की शिकायत पर केंद्र संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।