फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Daughters of Mewat are learning army discipline from NCC

Palwal News: मेवात की बेटियां एनसीसी से सीख रहीं सेना का अनुशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Daughters of Mewat are learning army discipline from NCC
एनसीसी नूंह मुख्यालय का ग्रुप कमांडर रोहतक ब्रिगेडियर हरदीप सिंह बर्न ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



नूंह। 4 हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी नूंह मुख्यालय का शुक्रवार को ग्रुप कमांडर रोहतक ब्रिगेडियर हरदीप सिंह बर्न ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमित बिष्ट और सूबेदार मेजर जले सिंह लांबा मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर ने यूनिट स्टाफ, एएनओ, सीटीओ और एनसीसी गर्ल्स कैडेट से संवाद कर प्रशिक्षण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

ब्रिगेडियर ने बटालियन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मेवात जैसे पिछड़े क्षेत्र में एनसीसी मुख्यालय की स्थापना और लड़कियों को सैन्य प्रशिक्षण देना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि एनसीसी के माध्यम से मेवात की बेटियां अनुशासन, आत्मविश्वास और देशसेवा की भावना सीख रही हैं।
विज्ञापन


सहायक एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मोनिका देशवाल ने बताया कि बटालियन में नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों की 3870 छात्राएं प्रशिक्षण ले रहीं हैं। कैडेट को आत्मरक्षा, अनुशासन और हथियार संचालन का प्रशिक्षण दिया जाता है। कई कैडेट सेना और एयरफोर्स में भर्ती होकर देश सेवा कर रहीं हैं। इस अवसर पर सूबेदार मेजर राजपाल सिंह, मांगेराम, रिंपल रानी, चाहना शर्मा और राखी उजीना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed