फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   dark fogg stopped speed of vechicle

घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफतार,वाहन चालक परेशान

Thu, 28 Jan 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
dark fogg stopped speed of vechicle
घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

होडल। उपमंडल में पिछले तीन दिनों से चल रही शीतलहर के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रही। एक ओर जहां ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार भी थमी रही। चालकों को हेडलाइटों का भी सहारा लेना पड़ा।

ठंड और कोहरे के कारण लोगों को अपने कार्यालयों तक पहुंचने के लिए भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं काफी लोग अलाव का सहारा लेकर बचाव करते रहे। हालांकि पशुपालक पशुओं को सर्दी के प्रकोप से बचाने के लिए गुड़, तेल, बाजरे का दलिया, बिनौला आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को हुई। दृश्यता नाममात्र रही। जिसकी वजह से आधे घंटे का सफर भी एक से डेढ़ घंटे में पूरा हो सका। हालांकि दोपहर बाद धूप निकली और कोहरा हटने से लोगों ने थोड़ी राहत ली। वहीं किसानों ने इस कोहरे को फसलों के लिए काफी लाभदायक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed