{"_id":"61b7876b498d1231ef3b9bcc","slug":"damage-rasulpur-to-khedla-road-within-two-months-of-construction-palwal-news-noi621101675","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण के दो माह में ही उखड़ी रसूलपुर से खेड़ला सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण के दो माह में ही उखड़ी रसूलपुर से खेड़ला सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। गांव रसूलपुर खेड़ला सड़क निर्माण के दो माह बाद ही उखड़ने लगी है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जो राहगीरों के लिए परेशानी बने हुए। सड़क को देखकर लगता है कि सड़क में लगाई सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब थी, जिससे रोड़ियां उखड़कर सड़क किनारे एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। लोगों को कहना है कि करीब पांच साल के इंतजार के बाद सड़क का निर्माण किया गया था, जो मात्र दो महीने में ही पूरी तरह से उखड़ गई है। लोगों ने कहा कि मामले की शिकायत जिला उपायुक्त व सीएम विंडो पर की जाएगी।
दरअसल, गांव रसूलपुर से खेड़ला के लिए करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क है। पिछले कई साल से सड़क की हालत बेहद जर्जर थी। सड़क से हसनपुर रोड को अलीगढ़ रोड से जोड़ने का काम करती है, जिससे सड़क पर वाहनों को आवागमन काफी रहता है। दर्जनों गांवों के लोग इसी सड़क का रोजाना इस्तेमाल करते हैं। काफी शिकायतों के बाद करीब दो माह पूर्व सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस बार सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई गई। सड़क निर्माण के बाद लोगों को कुछ राहत मिली, परंतु लोगों को यह राहत ज्यादा दिन नसीब नहीं हुई। दो महीने में ही सड़क पूरी तरह से उखड़ गई और जगह-जगह गड्ढे हो गए।
ठेकेदार द्वारा सड़क में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया है, जिसे दो माह में ही सड़क टूट गई। लंबे इंतजार के बाद सड़क बनी थी, वो भी किसी काम नहीं आई। अब सड़क पहले भी ज्यादा बदतर हो गई।
विज्ञापन
- मनोज, निवासी खेड़ला
सड़क की रोड़ी पूरी तरह से उखड़ गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालक फिसल कर गिर जाते हैं। राहगीर बेहद परेशान है। विभाग को सड़क के निर्माण के समय निर्माण सामग्री की जांच करनी चाहिए।
- धीरज, निवासी खेड़ला
सड़क बनाते समय ठेकेदार को आगाह किया गया था, परंतु उसने किसी की नहीं सुनी। अब सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। मामले की शिकायत जिला उपायुक्त व सीएम विंडो पर की जाएगी।
- वेदपाल, निवासी सिहौल
मामले की शिकायत मुझे मिली है। मैंने मौके जाकर सड़क का निरीक्षण कर लिया है। ठेकेदार को सड़क का दोबारा निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
- एनएस यादव, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग