{"_id":"586f76284f1c1bcf57158b39","slug":"damage-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर हुआ रामपुर खोर रजवाहा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर हुआ रामपुर खोर रजवाहा पुल
palwal
Updated Fri, 06 Jan 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
रामपुर खोर की जर्जर पुलिया।
- फोटो : रामपुर खोर की जर्जर पुलिया।
मोहना रोड होते हुए गांव गोपीखेड़ा को जाने वाले रास्ते पर बना रामपुर खोर रजवाहा पुल जर्जर हालत में है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल की जर्जर हालत को देखते हुए हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है, जिसके चलते ग्रामीण दूसरे रास्ते से आते-जाते हैं।
विज्ञापन
पलवल से गांव गोपीखेड़ा होकर जाने वाले रोड पर रामपुर खोर रजवाहा पड़ता है, जहां गांव से ठीक पहले ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक पुल बना हुआ है। पुल को बने हुए काफी दिन हो गए हैं, जिस कारण वह काफी जर्जर हो
विज्ञापन
गया है, यहां से ग्रामीणों का निकलना बड़ा ही मुश्किल हो गया है।
गांव निवासी पूर्व सरपंच गजन, पूर्ण, दुलीचंद व चरण सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता गांव मोहना, घाघोट, अलावलपुर, सदरपुर व कटेसरा सहित दर्जनभर गांवों को जोड़ता है। वर्षों पूर्व सरकार ने यहां से गुजर रहे रामपुर खोर रजवाहे पर गांव से आने-जाने के लिए एक पुल बनाया था, लेकिन अब उसकी हालत काफी जर्जर हो चुकी है,
विज्ञापन
जिस कारण यहां से निकलना खतरा साबित हो सकता है और कभी भी कोई हादसा हो सकता है। गांव की सरपंच दीपमाला के अनुसार, समस्या को विभिन्न मंचों से उठाया गया है। संबंधित विभाग को भी कई बार इसकी शिकायत की गई है, लेकिन स्थिति जस की तस है।
उनके संज्ञान में अभी तक इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर रामपुर खोर रजवाहा पुल जर्जर हालत में है, तो संबंधित विभाग को इस पुल का निर्माण जल्द करवाने के लिए कहा जाएगा, ताकि ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो और कोई हादसा न हो सके।
-अशोक कुमार शर्मा, डीसी, पलवल