फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Crowd of travelers seen on the streets to go home on Diwali

दीपावली पर घर जाने के लिए सड़कों पर दिखी यात्रियों की भीड़

Wed, 03 Nov 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Crowd of travelers seen on the streets to go home on Diwali
पलवल। दिवाली पर घर जाने को लेकर लोगों की भीड़ बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। बस स्टैंड पर लोग बसों का इंतजार करते नजर आए। बाजार, रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप जैसे तमाम सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। इस समय दिवाली, भैयादूज और छठ पर्व को मनाने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग घर जा रहे हैं। हर कोई त्योहार अपने परिवार के साथ मनाना चाहता है। खासकर दीपावली व गोवर्धन पर पूरा परिवार एक साथ मिलकर पूजा करता है। दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज की छुट्टी होने के कारण ज्यादातर लोग अपने घरों के लिए निकलने लगता है। बृहस्पतिवार को दीपावली की पूजा के चलते बुधवार को सड़कों पर यात्रियों की भीड़ दिखाई देने लगी। बस स्टैंड पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए। बस स्टैंड से बस खचाखच भरकर निकल रही थी। यात्रियों को वाहनों में चढ़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। निजी बसों पर तो यात्री छतों पर भी बैठे हुए थे। इनके अलावा शहर के सभी चौराहों पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। लोगों सामान व उपहारों से लदे हुए सवारियों का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान निजी वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूला। चालकों ने अपने वाहन में क्षमता से अधिक सवारियों को भरा। तिपहिया व गाड़ियां खचाखच यात्रियों से भरे हुए थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा रहा जाम
त्योहारी सीजन के चलते शहर के सभी चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलिवेटेड पुल के निर्माण के चलते वाहन रेंग-रेंग कर चले। लोगों को पलवल शहर पार करने में काफी समय लगा। इसके अलावा पुराना जीटी रोड पर वाहनों के दबाव व दुकानदारों द्वारा लगाए गए स्टॉल के कारण जाम लगा रहा। मिठाई व सजावटी सामान के स्टॉल पर गाड़ियां रुकते ही जाम लग जाता। वहीं सोहना रोड, अलीगढ़ रोड, रसूलपुर रोड व रेलवे रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

यातायात को सुचारू रखने के लिए सभी चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस कर्मी यातायात को सुचारू रखने का पूरा प्रयास कर रहे है। वाहन चालकों से भी अपील है कि जहां-तहां वाहनों को पार्क न करें, यह जाम का मुख्य कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र सिंह, यातायात थाना प्रभारी
राज्य परिवहन ने अतिरिक्त बसें चलाईं, फेरे भी बढ़ाए
हथीन। दिवाली की भीड़ को देखते हुए जिला परिवहन ने पलवल जिला में बुधवार को अतिरिक्त बसें चलाई हैं। पलवल डिपो के जनरल मैनेजर अनित यादव ने बताया कि सामान्य दिनों में प्रति दिन 65 बसें डिपो की चलाई जाती हैं परंतु बुधवार की दिवाली की जरूरतों के दृष्टिगत जिला में पांच से सात बसें अतिरिक्त चलाई हैं। कुछ लंबे रूटों पर बसें न भेजकर स्थानीय रूटों पर लगाई गई हैं। मांग के अनुरूप सभी बसों के फेरे भी बढ़ा दिए हैं। उन्होंने बताया कि बस अड्डों पर जिस रूट के यात्री मिलते रहे उन रूटों पर बसें मांग के अनुरूप चलाई जा रही हैं। पलवल गुडगांव, पलवल अलीगढ़ रूटों पर जहां विभाग को अधिक लाभ होता है। विभागीय स्टाफ को इस विषय में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed