फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   criminal on production warrant

बहुचर्चित बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की पूछताछ

Fri, 12 Jul 2019 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
criminal on production warrant
बहुचर्चित बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की पूछताछ
विज्ञापन

हथीन। देश के आधा दर्जन राज्यों में बहुचर्चित रहे गुराक्सर निवासी दो बदमाशों जफरुद्दीन और सल्ली को हथीन थाना पुलिस फरीदाबाद की नीमका जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। थाना प्रभारी हथीन जयराम ने बताया कि दोनों बदमाशों से कुल पांच मुकदमों के बारे में पूछताछ हुई। पूछताछ के बाद दोनों को स्थानीय नागरिक अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें पुन: नीमका जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व भारी सुरक्षा के बीच दोनों बदमाशों को जेल से लाया गया। जांच अधिकारी तेजवीर ने बताया कि वर्ष 2012 की 9 जुलाई को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के बड़े दस्ते ने गांव गुराक्सर में छापा मारा था। यह छापा जफरुद्दीन और सल्ली गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए मारा गया था। हथीन पुलिस भी दिल्ली पुलिस के साथ थी। उस समय गुराक्सर गांव में पुलिस दस्ते पर हमला हुआ। पुलिस वाहनों पर पथराव किया गया और फायरिंग भी की गई। कई पुलिस कर्मियों को चोटें भी आई थीं। इस मामले में हथीन थाना में गुराक्सर गांव निवासियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे के मामले में जफरुद्दीन और सल्ली नामक उक्त बदमाश फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed