फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   criminal arrested

सस्ती गाड़ी उपलब्ध कराने का झांसा देकर करता था लूटपाट, धरा

Wed, 24 Jul 2019 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
criminal arrested
हथीन। सस्ती गाड़ी उपलब्ध कराने का झांसा देकर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को बहीन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश ने अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर नोएडा के सेक्टर 55 निवासी दो लोगों से 2.20 लाख रुपये, तीन मोबाइल सेट और आभूषण लूट लिए थे। थाना प्रभारी नवलकिशोर ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शकील उर्फ बंदर को नूंह जिले के बिछोर थाना अंतर्गत ग्राम तिरवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है। उसे बहीन थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 139 के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर के अनुसार 28 जून 2019 को नोएडा सेक्टर 55 निवासी दीपक और इमरान को सस्ती स्कोर्पियो गाड़ी उपलब्ध कराने के नाम पर मोडिश स्कूल पुन्हाना बुलाया गया था। वहां से उन्हें गाड़ी दिखाने के बहाने आलीमेव के जंगल में लाया गया। आलीमेव के जंगल में लाकर उनके साथ मारपीट की गई और नकदी, मोबाइल सेट और सोना, चांदी की अंगूठी लूट ली गई। पुलिस उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed