फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   warp bwoning on merchant to oppose on manupulating

छेड़छाड़ के विरोध पर व्यापारी पर ताना तमंचा

Sun, 28 Feb 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Sun, 28 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
warp bwoning on merchant to oppose on manupulating

कैंप थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को बाइक सवार युवकों द्वारा एक लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया। बदमाशों ने व्यापारी पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। घटना को लेकर रविवार को पंजाबी सभा की बैठक में भी रोष जताया गया। मामले की शिकायत कैंप थाना पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन

 
जवाहर नगर कैंप में कबाड़े की दुकान करने वाले संजय मल्होत्रा के अनुसार शुक्रवार की शाम को बाइक सवार दो युवक एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे। पीड़ित युवती बदमाशों की हरकतों से सहमी हुई थी, उसने बचाव की गुहार लगाई। वह जब लड़की का बचाव करने गए तो बाइक चला रहे बदमाश ने उन पर तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


मल्होत्रा ने रविवार को पंजाबी सभा की बैठक में भी मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि बीच बाजार में बदमाशों की छेड़छाड़ का वहां मौजूद लोगों ने विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रोकने का प्रयास किया तब भी उनके बचाव में कोई नहीं आया। सदस्यों ने घटना की निंदा की। संजय के अनुसार मामले की शिकायत कैंप थाना पुलिस को दे दी गई है। वहीं कैंप थाना प्रभारी का कहना है कि उनके संज्ञान में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed