{"_id":"57eba30a4f1c1b6d19574c85","slug":"unnatural-sexual-relations-with-a-student-of-the-first-grade","type":"story","status":"publish","title_hn":" पहली कक्षा की छात्रा के साथ किया अप्राकृतिक कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहली कक्षा की छात्रा के साथ किया अप्राकृतिक कुकर्म
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Wed, 28 Sep 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के एक गांव में घर से स्कूल जा रही पहली कक्षा की पांच वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल के एक छात्र द्वारा अप्राकृतिक कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों द्वारा मामले की शिकायत होडल थाना व महिला थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मेडिकल परीक्षण के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
होडल थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसकी पांच वर्षीय पुत्री गांव के ही सरकारी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है। प्रतिदिन की तरह उसकी बेटी मंगलवार को घर से स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में उसे स्कूल के छात्र ने पकड़ लिया और उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर सारी बातें अपनी मां को बताई, और कहा वह आरोपी छात्र को पहचान लेगी जो उसी के स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ता है।
विज्ञापन
वहीं इस मामले पर डीएसपी मौजीराम ने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। महिला थाना पुलिस को शिकायत भेज दी गई है, व फिलहाल बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। बच्ची से आरोपी की पहचान कराई जाएगी व जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन