{"_id":"581f19b64f1c1b5915b37237","slug":"ttlu-gang-leader-took-over-the-police-production-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटलू गिरोह के सरगना को पुलिस ने प्रोडेक्शन वारंट पर लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टटलू गिरोह के सरगना को पुलिस ने प्रोडेक्शन वारंट पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
लुटेरों का गिरोह पकड़ा, छह गिरफ्तार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन थाना पुलिस ने अलवर जेल में बंद टटलू गिरोह के आरोपी गांव रुपड़ाका निवासी साकिर उर्फ टुंडा को प्रोडेक्शन वारंट पर लिया। पुलिस के अनुसार साकिर लूट के एक मामले में कई साल से फरार चल रहा था। प्रोडेक्शन वारंट पर लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पहले कई आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
सात सितंबर 2013 को टटलू गिरोह के कई सदस्यों ने दिल्ली के एक व्यापारी से अंधरोला में बंधक बनाकर 38 हजार रुपये की लूटपाट की थी। पुलिस ने व्यापारी के बयान पर रूपड़ाका व अंधरोला गांव के कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
इनमें साकिर भी शामिल बताया गया है। पुलिस के मुताबिक साकिर तभी से मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को पता लगा था कि साकिर किसी मामले में अलवर की जेल में बंद है। सूचना मिलने पर पुलिस ने टटलू गिरोग के साकिर को अलवर से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन