फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   todfod

शराब के ठेकों का विरोध जारी, फिर हुई तोड़फोड़

Thu, 20 Apr 2017 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Apr 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
todfod
शराब के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
रिहायशी क्षेत्रों में शराब के ठेके खोले जाने का विरोध लगातार जारी है। स्थानीय लोग आए दिन कहीं न कहीं इन ठेकों का विरोध कर रहे हैं, परंतु न तो प्रशासन को इसकी परवाह है और न ही आबकारी विभाग को। अब तो हालात यह हो गए हैं कि लोग तोड़फोड़ पर भी उतर आए हैं। पहले जहां लोगों ने जवाहर नगर कैंप में स्थित शराब के ठेके पर तोड़फोड़ की थी, वहीं अब पातली गेट के पास शराब के ठेके पर लोगों ने तोड़फोड़ की। लोग उग्र होते जा रहे हैं और बाद में पुलिस को कार्रवाई के नाम पर मुकदमा दर्ज करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने यहां शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पातली गेट के समीप खुले अंग्रेजी शराब ठेके पर पहले विरोध जताया और बाद में ठेके में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने ठेके पर कार्यरत सेल्समैन के बयान पर तीन महिलाओं सहित 12 लोगों के खिलाफ मारपीट करने, तोड़फोड़ करने व लूटपाट करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं एकत्रित होकर पातली गेट के पास स्थित शराब के ठेके पर पहुंच गए और उन्होंने वहां नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया। अचानक सभी ने जोश में आकर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। लोगों के उग्र रूप को देखते हुए ठेके पर कार्यरत सेल्समैन वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा वहां पहुंचकर लोगों को शांत कराया। पुलिस को देखकर लोग इधर-उधर हो गए। 
विज्ञापन


 जांच अधिकारी मलखान के अनुसार गांव धौलागढ़ निवासी गौरव चौहान की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में उसने कहा है कि  पातली गेट के समीप उन्होंने अंग्रेजी शराब का ठेका खोला है। जहां शहरवासियों का विरोध लगातार जारी है। मंगलवार की शाम को जैंदीपुरा मोहल्ला निवासी ज्योति, रेशमा, मुन्नी, रेश्तरां, यादराम, रोहताश, विनोद कुमार, भूपसिंह, रोहताश, शीशपाल, नैनी व सुनील एकत्रित होकर शराब ठेके पर आ धमके और आते ही ठेके में तोड़फोड़ शुरू कर दी और सेल्समैन की साथ मारपीट की। सेल्समैन ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान उक्त आरोपी ठेके से 40 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed