{"_id":"57248fc24f1c1b3969a91edd","slug":"three-homes-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से तीन घरों में आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से तीन घरों में आग
palwal
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गौड़ोता में बिजली की तारों में शॉट सर्किट के कारण तीन मकानों में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों में रखा हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर गांव गौड़ोता में स्थित सपेरों की बस्ती के ऊपर से जा रही बिजली की तारों में शॉट सर्किट होने के कारण सपेरों के मकानों में आग लग गई। आग की लपटों को देख बस्ती के लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
हवा तेज होने के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बस्ती के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मामले की सूचना होडल फायर बिग्रेड व थाने में दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विभागीय कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग के कारण बस्ती निवासी ओमी, टीटू व किशन के मकानों में रखा हजारों का सामान पूरी तरह से राख हो गया।