फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   three child are dead

जोहड़ पर नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक की मौत

Tue, 10 May 2016 07:19 PM IST
palwal
palwal Updated Tue, 10 May 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
three child are dead
नीरज की मौत पर शोकग्रस्त परिवार - फोटो : अमर उजाला

होडल थाना क्षेत्र के गांव सोंदहद में गर्मी के चलते जोहड़ में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। चीख-पुकार सुनकर समीप के ही घर के नौंवी कक्षा के एक छात्र ने अपनी जान पर खेल कर दो बच्चों को बचा लिया, जबकि एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सोंदहद निवासी 10 वर्षीय नीरज पुत्र अपने साथियों आठ वर्षीय रामस्वरूप पुत्र किशोर व कृष्ण के साथ रविवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के सूरजकुंड जोहड़ पर नहाने के लिए गया था। तीनों बच्चे जोहड़ में उतरे ही थे कि वह गहरे पानी की तरफ पहुंच गए। जहां देखते ही देखते तीनों डूबते ही चले गए। चीख-पुकार सुनकर जोहड़ के समीप ही रहने वाले नौवीं कक्षा का छात्र गौरव पुत्र गोविंद पहुंच गया। उसे राम व कृष्ण डूबते दिखे।
विज्ञापन


इस पर गौरव अपनी जान की परवाह किए बिना जोहड़ में उतर गया व उन दोनों को बचा कर बाहर निकाल लाया।  बाद में पता चला कि उनके साथ नीरज भी था, जो कि जोहड़ में ही रह गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद नीरज को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसे एनएच-2 स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टर ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही गांव के शमशान घाट में मृतक नीरज का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। 

 
-घटना के बारे में तो उन्हें पता चला था कि दो बच्चे जोहड़ में डूब गए हैं। वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि दोनों को बचा लिया गया है। तीसरे बच्चे के डूबने या उसकी मौत की उनके पास ना तो कोई जानकारी थी व ना ही सूचना। मामले का पता लगाया जाएगा व जांच की जाएगी। 
- चंद्रशेखर, चौकी प्रभारी, पुन्हाना मोड़, चौकी। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed