{"_id":"591c90704f1c1b864bf232ee","slug":"three-cars-two-engineering-students-killed-by-car-tire-burst-in-car-and-auto-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":" टायर फटने से कार दूसरी कार व ऑटो से टकराई, इंजीनियरिंग के दो छात्रों समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर फटने से कार दूसरी कार व ऑटो से टकराई, इंजीनियरिंग के दो छात्रों समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
पलवल में हुआ हादसा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजमार्ग पर चीनी मिल के सामने एक होंडा सिटी का टायर फटने से वह डिवाइडर के दूसरी तरफ जा रही दूसरी कार और ऑटो से टकरा गई। इससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। मृतकों में दिघोट के एलार कॉलेज के इंजीनियरिंग के दो छात्र हैं। हादसे में एक ऑटो में सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक इंजीनियरिंग के तीन छात्र होंडा सिटी कार में सवार होकर कॉलेज से लौट रहे थे। जब वह चीनी मिल के पास पहुंचे तो अचानक कार का टायर फट गया। इस दुर्घटना में कार में सवार दो छात्रों और एक ऑटो सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में सौंदहद निवासी लेखराज, बडौली निवासी मनीष व एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। ऑटो में सवार अन्य छह लोग घायल हो गए।s
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों ने कार व ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस व ऑटो से अस्पताल भिजवाया। बाद में कार में फंसे युवकों के शवों को बाहर निकाला गया तथा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल था। मृतकों व घायलों के परिजनों के अलावा मिलने वाले व रिश्तेदार भी अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस ने फिलहाल कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन