{"_id":"56f6c9ee4f1c1b6d2df14d7e","slug":"three-are-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में
ब्यूराो अमर उजाला
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के गांव टप्पा में डीजे बजाने के विवाद में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि बृहस्पतिवार की रात को होली पर गांव टप्पा में डीजे बजाकर ग्रामीण होली का उत्सव मना रहे थे। उसी समय एक ही परिवार के दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई और देखते-देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें दोनों गुटों के बीच जमकर डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। झगड़े में एक पक्ष के भतीजे जीत की व दूसरे पक्ष के चाचा भरतलाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
एसएचओ जितेन्द्र सिंह के अनुसार, मामले में एक पक्ष के कंचन, जयपाल व सतपाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। झगडे़ की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन