फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Threat to kill life on bidding

बोली लगाने पर जान से मारने की दी धमकी

Sun, 30 Apr 2017 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन

होडल थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने व जातिसूचक शब्द कहने का मामला दर्ज किया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव खिरबी निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 20 अप्रैल को गांव की चौपाल पर पंचायती जमीन की खुली बोली लग रही थी। उसने बताया कि वह भी अपनी बस्ती के लोगों के साथ उसी बोली में हिस्सा लेने गया था।
विज्ञापन



जब उसने भी बोली लगानी शुरू की, तो गांव निवासी जगदीश, लखन, रमन, भोला व राजबीर ने उसे बोली बोलने से रोका। जब उसने रोकने के कारण के बारे में जानना चाहा, तो इन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्द व गाली-गलौच की। पुलिस ने राकेश के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed