फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The woman was beaten by the house

महिला को मारपीट कर घर से निकाला

Fri, 05 May 2017 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 May 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
The woman was beaten by the house
हंगामा - फोटो : amar ujala bureau

समीपवर्ती गांव पचानका में एक ट्रक चालक के घर में लोग जबरदस्ती घुस गए और उसकी पत्नी से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता फिरदौस को कई चोटें आईं। हथीन अस्पताल में पहुंची तो वहां कोई मेडिकल अफसर नहीं मिला। पलवल अस्पताल में जाकर एमएलआर बनवाई। फिर अपनी गुहार लेकर हथीन थाना पहुंची तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने पलवल जिले की महिला एसपी सुलोचना गजराज से मिली तथा अपने साथ घटी घटना के बारे में एसपी को बताया। इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। 

विज्ञापन


 पीड़िता फिरदौस ने बताया कि उसका पति इसत्याक ट्रक चालक है। उसके घर पर सात लोग जबरदस्ती घुस आए। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं, सभी ने लाठी व डंडों से पिटाई की। डंडे से सिर पर गहरी चोट लगी। पीड़िता का आरोप है कि वह अपनी शिकायत लेकर शहर चौकी में मुकदमा दर्ज कराने पहुंची तो उसे यह कहकर वापस कर दिया कि महिला थाना पलवल जाओ। इसके  बाद जब थाना पलवल पहुंची तो बताया गया कि यह मामला महिला थाना का न होकर हथीन थाने का है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके घर पर भी कब्जा कर लिया है। 
विज्ञापन


फिरदौस ने मामले में सीएम विंडो पर शिकायत नंबर 040293 पर दर्ज कराई। पुलिस के डीजीपी ने एसपी से इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। इस मामले में हथीन के एसएचओ देवेंद्र सिंह का कहना है कि मामला हथीन शहर पुलिस चौकी का है। वे चौकी प्रभारी को इस बारे में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed