{"_id":"57d689f34f1c1b2d46d47509","slug":"the-woman-teenager-suicide-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Mon, 12 Sep 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी कर ली
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एएसआई सतवीर सिंह के अनुसार, एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शनिवार की सुबह उसकी 15 वर्षीय बेटी शौच के लिए गई थी। वहां पहले से बैठे गांव के एक युवक ने उसे ज्वार के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीछे से पहुंचे लड़की के चाचा ने आरोपी युवक को देख लिया। आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने चाचा के साथ घर पहुंच कर आपबीती परिजनो को बताई।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि वह घटना की शिकायत करने आरोपी के घर गए तो युवक के परिजनों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना से आहत पीड़िता ने शनिवार की रात को जहर खाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी व उसके पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन