{"_id":"58ca7f5e4f1c1bb66032c29b","slug":"the-meeting-of-the-block-committee-was-very-fierce","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक समिति की बैठक खासी हंगामेदार रही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लॉक समिति की बैठक खासी हंगामेदार रही
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
बैठक हुई।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक समिति की बुधवार को हुई बैठक खासा हंगामेदार रही। कई मुद्दों पर ब्लॉक समिति सदस्यों, अधिकारियों एवं चेयरमैन के मध्य गतिरोध बना रहा। बैठक 12 बजे शुरू हुई और डेढ़ घंटे तक ब्लॉक समिति के सदस्यों ने कार्रवाई नहीं चलने दी तथा अपने द्वारा उठाए गए मुद्दों पर स्पष्टीकरण मांगे।
विज्ञापन
एक बार बैठक से कार्यकारी अधिकारी व ब्लॉक समिति सदस्य भी उठकर चले गए। इसके बाद पुन: सदस्यों को शांत करके बुलाया गया और बैठक फिर शुरू हुई। चेयरमैन जाकिर हुसैन व अधिकारियों ने सदस्यों को शांत करते हुए उनके मामलों का निपटारा सोमवार तक करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद ही सदस्यों ने कार्रवाई शुरू की तथा ब्लॉक समिति के आगामी वित्त वर्ष के प्रस्तावों को मंजूरी दी। आगामी वित्त वर्ष के लिए 51 लाख के बजट प्रस्ताव रखे गए हैं। इससे पूर्व बैठक की शुरुआत होते ही ब्लॉक समिति सदस्य वीरेंद्र सिंह मिंडकोला तथा नसीम आलीमेव ने इस बात पर आपत्ति प्रकट की कि पिछले प्रस्तावों के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है तथा चार पेज कार्रवाई रजिस्टर में खाली रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त ब्लॉक समिति के आय-व्यय के विवरणों को भी सदन के पटल पर नहीं रखा गया है।
विज्ञापन