{"_id":"396d9496243f85d82d6cdbf50fc6b775","slug":"the-death-of-a-person-two-injured-trekkie-damper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर टक्कराए एक व्यक्ति की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर टक्कराए एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, नूंह
Updated Tue, 02 Feb 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-अलवर मार्ग पर मंगलवार की सुबह मालब से कुछ आगे दो डंपरों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
नूंह थाने की आकेड़ा पुलिस की टीम इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई। आकेड़ा चौकी प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि नूंह की ओर आ रहे एक डंपर को फिरोजपुर झिरका से आ रहे एक अन्य डंपर ने टक्कर मार दी।
हादसे में एक डंपर में सवार शमीम (21) पुत्र नूर मोहम्मद की मौके पर मौत हो गई। मुख्तयार और शोहेब निवासी बीबीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नल्हड़ मेडीकल कॉलेज में दाखिल कराया। मृतक शमीम मूल रूप से गांव बीबीपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन